Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यादव और ठाकुर मैथिली में और महतो हिन्दी में करेंगे शपथ ग्रहण

 

काठमांडू, ३ मार्च । प्रतिनिधि और राष्ट्रीय सभा सदस्य फाल्गुन २० गते अपनी पद तथा गोपनियता की शपथ ग्रहण करने जा रहे है । इस बार संसद् सचिवालय ने कहा है कि अगर कोई सांसद अपनी मातृभाषा में शपथ ग्रहण करना चाहते हैं है तो फाल्गुन १८ गते ही संसद सचिवालय को जानकारी दे । संसद सचिवालय की अनुरोध पर ४० से अधिक सांसदों ने अपनी मातृभाषा में शपथ के लिए संसद् सचिवालय में निवेदन दिया है । संसद सचिवालय स्रोत के अनुसार इस बार ८ भाषा में शपथ ग्रहण होनेवाली है ।
संसद् सचिवालय स्रोत के अनुसार राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के संयोजक महन्थ ठाकुर और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं । राजपा के दूसरे नेता राजेन्द्र महतो हिन्दी भाषा में शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं ।

यह भी पढें   बीस लाख की चेन पड़ी मिली, सेवादार ने‌ लौटाया

कौन किस भाषा में शपथ करने जा रहे हैं, देखिए–

मैथिली भाषा में करनेवाले
उपेन्द्र यादव
महन्थ ठाकुर
शरदसिंह भण्डारी
राजकिशोर यादव
वृषेशचन्द्र लाल
डा. सुरेन्द्रकुमार यादव
प्रमिला कुमारी
सूर्यनारायण यादव
उमाशंकर अरगरिया
चन्द्रकान्त चौधरी
दुलारीदेवी खत्वे
सुरेशचन्द्र दास
रेणुकुमारी यादव
दिलकुमारी
मातृका यादव
इन्दुकुमारी शर्मा
मिनाक्षी झा

हिन्दी भाषा में शपथ करनेवाले
राजेन्द्र महतो
अनिलकुमार झा
लक्ष्मणलाल कर्ण
प्रमोद शाह
रमेश यादव
अमृता अग्रहरी
रानी मण्डल
सरिता गिरी
चन्दा चौधरी

यह भी पढें   पार्वती तिवारी की पहल से, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

भोजपुरी भाषा में शपथ करनेवाले
प्रदीप यादव
रामबाबु कुमार यादव
रामसहायप्रसाद यादव
हरिनारायणप्रसाद रौनियार
अकवाल मियां

थारु भाषा में शपथ करनेवाले
गंगा चौधरी सत्गौवा
शान्ता चौधरी
रेशमलाल चौधरी

बज्जिका भाषा में शपथ करनेवाले
महेन्द्रराय यादव
रामप्रित पासवान

मगर भाषा में शपथ करनेवाले
वर्षमान पुन
ओनसरी घर्ती

नेवारी भाषा में शपथ करनेवाले
राजेन्द्र श्रेष्ठ

अवधी भाषा में शपथ करनेवाले
मुअम्मद इस्तियाक राई

तामाङ भाषा में शपथ करनेवाले
हितबहादुर तामाङ

ऊर्दु भाषा में शपथ करनेवाले
रोहिनाज

यह भी पढें   बाबा गणिनाथ गोविन्द की पूजा भादौ20(5सितंवर)को, तैयारी शुरू

सचिवालय के अनुसार नेपाली भाषा के बाद मैथिली भाषा में शपथ करनेवालों की संख्या अधिक है । उसके बाद हिन्दी में शपथ करनेवालों की संख्या ज्यादा दिखाई दिया है । अपनी भातृ भाषा में शपथ ग्रहण करनेवालों को खूद को ही भाषा अनुवाद करने के लिए संसद् सचिवालय ने कहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com