Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 03 मार्च

 

मेष(Aries): आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार प्रतीत होगा। आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं।

 वृषभ(Taurus): आपकी अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्य को टालना ज्यादा अच्छा रहेगा। वाणी और वर्तनी पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता हैं। अधिकारियों के साथ विवाद के प्रसंग को टालना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों के साथ विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। धैर्य से काम लें।

मिथुन(Gemini): प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करने की गणेशजी की सलाह है। आमोद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरूप से भी आप स्वस्थ रह पाएंगे। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क(Cancer): 
गणेशजी कहते हैं कि आज ज्यादा खर्च का दिन है। कुटुंब लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।

यह भी पढें   नेपाल के ललितपुर में ऐतिहासिक 'श्री कुमारी छें' और 'न्यू कुमारी निवास' का उद्घाटन

सिंह(Leo): आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बीता सकेंगे। उनका सहयोग भी मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे।

कन्या(Virgo): आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होगा। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनो के साथ मिलन- मुलाकात हो सकती है। भेंट-उपहार मिल सकता है। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

यह भी पढें   स्वास्थ्य सेवा विभाग तीन महीने से निमित्त के भरोसे

तुला(Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट मुलाकात आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। स्थायी संपत्ति के मामलों में सावधानी बरतिएगा।

वृश्चिक(Scorpio): 
आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वभाव में हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है।

धनु(Sagittarius): समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ आनंद के पल गुजार सकते हैं । साझेदारी लाभदायक रहेगी।

मकर(Capricorn): 
दिन मध्यम फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन और साहित्य से जुड़े कार्य कर सकेंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ की अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को होगी

कुंभ(Aquarius): गणेशजी आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मीन(Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बडों से आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com