Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी को भी नेपाल के प्रति प्रेम हैः महतो

 

काठमांडू, ७ मार्च । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के नेता राजेन्द्र महतो ने कहा है कि मधेशी जनता भी नेपाल से प्रेम करती है, वह भी मातृभूमि को सम्मान देती हैं । मंगलबार संसद बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कहा है । उन्होंने आगे कहा कि नेपाल कोई भी एक भाषा, जाति और धर्म माननेवालों की एकल भूमि नहीं है, सभी भाषा, जाति और धर्मवालों की भी है ।
नेता महतो ने आगे कहा– ‘यह विवाद करने की समय नहीं है । देश की समग्र जनता क्या चाहती है, वह सिंहदरबार को देखना चाहिए, सब समस्या खत्म हो सकती है । उसके बाद सब आन्दोलन और द्वन्द्व आप से आप समाप्त होती है । लेकिन बिस्तारा के नीचे धूल रखकर सफाई नहीं होती ।’
संविधान संशोधन पर जोर देते हुए नेता महतो ने कहा कि अब सरकार चाहती है तो दो–तिहाई बहुमत के लिए कोई भी कठिनाई नहीं है । उन्होंने कहा– प्रधानमन्त्री का दिल साफ होना चाहिए । संविधान बाइबल, गीता नहीं है, संविधान में जो संशोधन आवश्यक है, वह किया जाए ।’ उनका कहना है कि जनता ने वाम गठबंधन को सबसे बढ़ा राजनीतिक दल बनाया है, अब प्रधानमन्त्री ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की दिल भी बढ़ा होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com