Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाल-बाल बचे प्रवीण तोगड़िया, विहिप नेता ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}

सूरत {पंजाब} — विश्व हिन्दू परिषद् के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया आज हुई एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये है. दुर्घटना के बाद विहिप नेता ने एक बार फिर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है. तोगड़िया का आरोप है कि बुधवार की सुबह जब वे जेड प्लस सिक्यूरिटी के साथ वडोदरा से सूरत जा रहे थे, तभी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हालांकि इस घटना में वह बाल-बाल बच गए.

यह भी पढें   सुधाकर दलेला होंगे नेपाल में भारत के राजदूत

सूरत के करीब कामराज पहुंचे तोगड़िया ने मिडिया को बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस दौरान ड्राइवर ने ट्रक रोकने की कोशिश भी नहीं की. उनका आरोप है कि ट्रक से टकराने के बाद उनकी कार काफी दूर तक घिसटती चली गई. वहीं ड्राइवर ब्रेक लगाकर ट्रक रोकने की जगह उल्टा एक्सेलेटर दबाए रहा.

प्रवीण भाई तोगड़िया ने इसे अपनी हत्या की साजिश बताते हुए कहा कि अगर उनकी कार बुलेटप्रूफ नहीं होती, तो उनकी जान जा सकती थी. यहां बता दें कि वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्यूरिटी के साथ यह बुलेटप्रूफ कार भी मुहैया कराई थी. इस हादसे के वक्त उनके काफिले के साथ कोई सुरक्षा जवान मौजूद नहीं था. ऐसे में इस घटना के पीछे साजिश का शक जताते हुए सूरत के पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत दर्ज कराई है. विहिप नेताओं ने संगठन के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तोगड़िया के साथ हुए सड़क हादसे पर अफसोस जताया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com