Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 08 मार्च 2018

 
मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। आपको गूढ़ और रहस्यमयी विद्याओं तथा सम्बंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें।

वृष (Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे, साथ में छोटे प्रवास का आयोजन भी कर सकेंगे। विदेश में स्थित सम्बंधियो के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा आप पर हो सकती है।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

राशिफल: 08 मार्च 2018

कर्क (Cancer): आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। पेट में तकलीफ हो सकती है। मानसिक रूप से विचलित रह सकते हैं। आकस्मिक खर्च होगा। वाद-विवाद टालें। प्रवास तथा नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

यह भी पढें   राजधर्म बनाम शासन की विफलता: रविन तामाङ की आत्महत्या और उठते सवाल

सिंह (Leo): आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से व्याकुल रह सकते हैं। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव संभव है तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित कागजातों के मामले में सावधानी बरतें।

कन्या (Virgo): किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए गणेश जी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना अधिक है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

यह भी पढें   सर्जियो गोर का तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत तथा महत्वपूर्ण निर्णय के लिए दिन अनुकूल नहीं है। परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो इसलिए वाणी पर संयम रखें। हठ छोड़कर मेल-मिलाप से काम करने का प्रयास करें।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास हो सकता है।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रह सकता है। परिजनों के साथ बहस से मन में तकलीफ हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। अचानक कोई घटना ना हो जाए, सजग रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। धन व्यय होगा।

मकर (Capricorn): मित्रों, सम्बंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्ण गुजरेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी की खोज करनेवालों को सरलतापूर्वक सफलता मिलेगी। प्रवास-पर्यटन का योग है। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना गणेशजी देखते हैं।

यह भी पढें   सरकारी जगह अतिक्रमण कर बने चर्चित मकान को तोड़ने की तैयारी

कुंभ (Aquarius): आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बडी सफलता मिल सकती है। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद आज आपके साथ रहेंगे, जिसके फलस्वरूप आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का आरंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव हो सकता है। उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा।

डाउनलोड करें Hindi News APP और रहें हर खबर से अपडेट।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *