Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 09 मार्च

 

मेष(Aries): आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपकी सहायता करेगी। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। फिर भी वाणी पर संयम बरतना होगा। शत्रुओं से संभलकर चलने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

 वृषभ(Taurus): परिजनों के साथ सामाजिक कार्यो में अथवा तो किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारियों को कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धनलाभ की भी आज संभावना है।

मिथुन(Gemini): 
कार्य में सफलता और यश कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिकरूप से बेहतर स्वस्थ्य का अनुभव होगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। कार्यालय में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

यह भी पढें   माछापुच्छ्रे बैंक ने २० मेगावाट सौर्य ऊर्जा परियोजना में वित्तीय निवेश किया

कर्क(Cancer): शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धनखर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगो को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह(Leo): 
वाणी और वर्तनी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की स्थिति से बचेंगे। वैचारिकरूप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।

कन्या(Virgo): आज शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त करेंगे। परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उनका साथ भी आपको प्राप्त होगा। गूढ़ और आध्यात्मिक विषयों की बातो में सिद्धि प्राप्त होगी।

यह भी पढें   संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में सशस्त्र पुलिस के एआईजी वंशी राज दाहाल निलंबित

तुला(Libra): मन आज दुविधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आना संभव नहीं हो पाएगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको दुःख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक प्राप्त होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रुप से लाभ होगा।

वृश्चिक(Scorpio): 
आज शारीरिक और मानसिकरूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

धनु (Sagittarius): 
वाणी और वर्तनी पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खड़ी होने की संभावना अधिक है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिकरूप से चिंता सताएगी। अचानक होनी वाली घटनाओं के प्रति सजग रहें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिजनो के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर (Capricorn): आज का दिन लाभदायी है। सम्बंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार मिलेगा। नई वस्तुओं की खरीदी के पीछे धन व्यय होगा।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में विश्वप्रकाश शर्मा के 15 संकल्प प्रस्ताव

कुंभ (Aquarius): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। परिणामस्वरुप आप मानसिकरूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बडों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य कीजिएगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है। व्यापारी वर्ग को व्यापार में बाधा आ सकती है। नकारात्मकता को महत्व न दें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com