Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सातवाँ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला भृकुटीमंडप में शुरू

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ मार्च ।
सातवाँ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला काठमांडू के भृकुटीमंडप में गुरुबार से शुरू हुआ है । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ की पहल में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग में आयोजित मेला का प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने उद्घाटन किया ।
उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि नेपाल के आर्थिक विकास और निर्यात प्रवद्र्धन के लिए सभी नेपालियों को मिलकर काम करना होगा । आगे उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपचलन के खिलापÞm सरकार सख्ती के साथ पेश आएगी ।
मौके पर महासंघ की अध्यक्ष भवानी राणा ने कहा कि नेपाल के उत्पादों के प्रवद्र्धन और निर्यात की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय मेला बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मेला आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थान का अभाव है । फागुन २८ गते तक चलने वाले मेले में नेपाल, भारत, चीन, पाकिस्तान, और बांग्लादेश लगायत देशों के उत्पादों के ३०० से अधिक प्रदर्शन कक्ष हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *