Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलिउड के कलाकार विराटनगर में व्यस्त::-बरुणमाला मिश्रा

kiran-kumar_hindi-magazine
 

भोजपुरी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ तथा नेपालीफिल्म ‘हामी एक हौं’ की शुटिंग के लिए विराटनगर पहुँचे बालीबुड के चर्चित कलाकार किरण कुमार ने कहा है कि नेपाल

kiran-kumar_hindi-magazine
kirar kumar reading himalini magazine

सुन्दर व शान्त देश है। उन्होंने विराटनगरबासियों को मिलनसार व खुशहाल बताया। कुमार पिछले दिनों शुटिंग से पर्ूव हिमालिनी प्रतिनिधि वरुणमाला मिश्रा से इस बाबत घंटो बाचचीत की। लगभग छोटी बडÞी ७०० फिल्मों में काम कर चुके कुमार ने कहा कि उनकी कई फिल्में बाक्स आँफिस पर काफी सफल रही हैं, पर यादगार फिल्म ‘तेजाब’ रही, जिसने उन्हे काफी चर्चित किया। तेजाब फिल्म में कुमार खलनायक लोटिया पठान के भूमिका में है। उन्होंने कहा कि खुदा गवाह, बादशाह, हीना से असरफतक कई किरदार उन्होंने निभाये हैं, जिस को लोगों ने पसंद किया है। कुमार ने बताया कि उनके पर्ूवज काश्मीर के बासिन्दा थे, जो अब पाकिस्तान में पडÞता है। उन्होंने भोजपुरी में १५ फिल्में करने की भी बात कही।
सलीम अंसारी की फिल्म कयामत से कयामत तक के सम्बन्ध में उन्होंने कहा यह फिल्म सफल होगी और लोग इसे पसंद करेंगे। बाँलिबुड के जानेमाने कलाकार जीवन के पुत्र कुमार ने कहा कि उनकी पहली फिल्म दो ‘बूद पानी’ थी। उन्होंने कहा नेपाल में काफी अच्छे लोकेशन हैं। पोखरा, काठमांडू सहित अन्य पहाडÞी इलाकांे को उन्होंने शुटिंग के लिए बेहतर जगह बताया। नेपाल में हिन्दी मैगजीन हिमालिनी पढÞ काफी खुशी दिखे कुमार ने हिमालिनी के पाठकों व हिमालिनी के प्रकाशक का भूरिभूरी प्रशंसा की। और मैगजीन का बेहतर भविष्य की कामना की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *