नेपाल आर्थिक युग में प्रवेश कर चुका हैः प्रचण्ड
काठमांडू, १७ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा कि नेपाल राजनीतिक संक्रमण पार करके आर्थिक विकास की युग में प्रवेश किया है । शनिबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘संघीय संरचना अनुसार सभी निर्वाचन सम्पन्न हो चुका है, अब हमारी दायित्व आर्थिक विकास करना है ।’ उनका कहना है कि रोजगारी सिर्जना और आर्थिक विकास के लिए निजी क्षेत्र और सरकार के बीच विश्वास का वातावरण सिर्जना होना चाहिए ।

