Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सार्वजनिक छुट्टी के दिन सरकारी सवारी साधन सञ्चालन में रोक !

 

काठमांडू, १९ मार्च । गृह मन्त्रालय ने सार्वजनिक छुट्टी के दिन बिना अनुमति सरकारी सवारी साधन सञ्चालन के लिए रोक लगा दिया है । सोमबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए गृह मन्त्रालय ने कहा है– ‘सरकारी गाडी दुरुपयोग के संबंध में जनता की ओर से कप्लेन आ रही है, इसलिए बिना अनुमति कोई भी सरकारी गाडी संचालन न हो ।’
अगर किसी को छुट्टी के दिन भी गाडी संचालन करना है तो उसका प्रयोजन, प्रयोग करनेवाले व्यक्ति का नाम, पद और सम्पर्क खुला कर अलग ही ‘पास’ लेने के लिए गृहमन्त्रालय ने आग्रह किया है । गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता रामकृष्ण सुवेदी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘सार्वजनिक छुट्टी के दिन अगर सरकारी नम्बर प्लेटवाली गाडी सरकारी कामकाज के लिए प्रयोग में लाना है तो स्पष्ट प्रयोजन, प्रयोग करनेवाले अधिकारी का नाम, पद और सम्पर्क नम्बर खुला कर एवं सवारी पास उपलब्ध करानेवाले आधिकारिक निकाय तथा पदाधिकारी से स्वीकृति लेना जरुरी है ।’
गृह मन्त्रालय ने कहा है कि विगत में कुछ सरकारी नम्बर प्लोटों को अस्थायी रुप में निजी नम्बर प्लेट प्रदान की गई थी, लेकिन उसका दुरुपयोग हो रहा है, इसीलिए ऐसे नम्बर प्लेट में सरकारी नम्बर ही रखना चाहिए । अगर कहीं सरकारी गाडी का दुरुपयोग हो रहा है और आप इसके बारे में जानते हैं तो ०१–४२११२१४ और ०१–४२११२०८ में फोन करने के लिए भी गृहमन्त्रालय ने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed