राष्ट्रिय आमसंचार नीति के आधार पर जल्द हि कानून बनेगा : राज्यमंत्री बाँस्कोटा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
संचार तथा सूचना प्रविधि राज्य मंत्री गोकुल प्रसाद बाँस्कोटा ने कहा कि राष्ट्रिय आमसंचार नीति के आधार पर जल्द से जल्द कानून बनेगा । सामुदायीक रेडियो प्रसारक संघ एकोरैब नेपाल के १७ वें स्थापना दिवस के अवसर पर काठमांडू में आयोजीत अन्तरकृया में राज्यमंत्री बाँस्कोटा ने कहा कि कानून कृयान्वयन के साथ ही संचार क्षेत्रों मौजूद समस्याएँ जल्द ही हल हो जाएँगी ।
एक अन्य कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री बाँस्कोटा ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकारों के न्यूनतम पारीश्रमीक के कृयान्वयन पर सरकार ध्यान देगी ।

