Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेलम्ची में बस दुर्घटना : ३ लोगों की मौके पर ही मौत, १४ घायल

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
काठमांडू से सिन्धुपाल्चोक के मेलम्ची की ओर जारही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से ३ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य १४ लोग घायल हो गए । कल दोपहर मेलम्ची नगरपालीका १२ स्थित बाँसबारी के तिनघरे में बा २ ख ४३२५ न की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी ।

पुलीस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मेलम्ची नगरपालीका १० के चन्द्र बहादुर देउजा , शिखरपुर के खुमराज अधिकारी और मेलम्ची १२ बाँसबारी की तुलसा पराजुली की मौत हो गई । बस सडक से तकरीबन ३५ मिटर निचे खाई में गिरी थी । हादसे में घायल हुए १४ मे से ३ की हालत नाजुक बताई गई हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *