Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईयु का सुझाव सकारात्मकः उपेन्द्र यादव

 

रोतहट, २४ मार्च । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि युरोपियन यूनियन सम्बद्ध निर्वाचन पर्यवेक्षण मिसन द्वारा सार्वजनिक प्रतिवेदन तथा सुझाव सकारात्मक है । पूर्व पराष्ट्रमन्त्री भी रहे अध्यक्ष यादव का मानना है कि सुझाव सकारात्मक है, लेकिन सुझाव को लेकर परराष्ट्रमन्त्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अपरिपक्व है ।
रौतहट सदरमुकाम गौर में शुक्रबार पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘इयू द्वारा दी गई सुझाव सकारात्मक है, इस को हस्तक्षेप नहीं कहना चाहिए ।’ यादव को यह भी मानना है कि सुझाव को नकारात्मक सुझाव के रुप में प्रचार करना बेकार है । उन्होंने आगे कहा– ‘अपने स्वार्थ में सुझाव आता है तो हम लोग वाह–वाह कहते है, लेकिन विभेद में पड़नेवाले समुदाय के पक्ष में सुझाव आता है तो हस्तक्षेप कहते हैं, ऐसी परिभाषा ठीक नहीं है ।’
स्मरणीय है, इयु सम्बद्ध निर्वाचन पर्यवेक्षण मिसन ने कहा है कि नेपाल में खस–आर्य समुदाय को आरक्षण देना ठीक नहीं है, इसी सुझाव को लेकर अभी नेपाल में लोग पक्ष और विपक्ष हो कर अपनी मत सार्वजनिक कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com