फोरम और राजपा इयु के पक्ष में
काठमांडू, २८ मार्च । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल युरोपियन युनियन (ईयू) के पक्ष में दिखाई दिए हैं । स्मरणीय है, ईयू द्वारा सार्वजनिक प्रदेश तथा प्रतिनिधिसभा चुनाव की पर्यवेक्षण रिपोर्ट विवादित बन रहा है । रिपोर्ट के पक्ष और विपक्ष में बहस जारी है । ऐसी ही अवस्था में फोरम नेपाल और राजपा नेपाल से राष्ट्रीयसभा में प्रतिनिधित्व करनेवाले सांसदों ने ईयू के पक्ष में वकालात किया है । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।
मंगलबार राष्ट्रीयसभा बैठक में अपनी धारणा राखते हुए राजपा नेपाल के वृशेषचन्द्र लाल ने कहा है कि युरोपेली संघ सम्बद्ध पर्यवेक्षण समिति ने खस–आर्य को आरक्षण नदेने के लिए जो सुझाव दिया है, वह सकारात्मक है । उन्होंन कहा– ‘लोकतान्त्रिक अभ्यास और मानव अधिकार की स्थिति को अध्ययन कर सुझाव देना क्या हस्तक्षेप है ? अगर है तो संविधान का समर्थन करना भी हस्तक्षेप ही है ।’ इसीतरह फोरम नेपाल की प्रमिला कुमारी ने भी ईयू प्रतिवेदन को सकारात्मक बताया है और कहा है कि इसको गम्भीरता से लेकर सुझाव को कार्यान्वय करना चाहिए ।

