Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वालीबूड मूवी पहल के हीराे से एक मुलाकात

 

वालीवूड की अानेवाली मूवी पहल के हीराे राजशेखर साहनी  से निश्चल श्रीवास्तव की बातचीत का सम्पादित अंश प्रस्तुत है ।

निश्चल श्रीवास्तव- स्वागत है आप का हमारे अंतरंग कार्यक्रम में ।

राज- जी धन्यवाद अाैर नमस्कार,

रिपोर्टर- सर आप की शिक्षा क्या है ?

राज- जी मैंने MA किया है और मैंने Acting aur Presentation का कोर्स भी किया है ।

रिपोर्टर- “पहल मूवी में मेन रोल करके आप को कैसा लगा ?

राज- बहुत अच्छा लगा वैसे पहल एक आर्ट मूवी है, हाँ यह अलग बात है की शूटिंग के दौरान थोड़ी मुश्किल हुई क्यों की स्टोरी और सीन के हिसाब से मूड बनाए रखना पड़ता था,

रिपोर्टर- आप का फ़िल्मों में इंट्रेस्ट कब से हुअा और कैसे हुअा ?

राज- वैसे तो फ़िल्मों का शौक़ बचपन से था लेकिन २०१२ से कुछ ज़्यादा ही लगाव हो गया , मुझे लगा कि अपने और अपने लोगों का नाम ऊँचा करने का शायद यही एक ज़रिया बन जाए, क्योंकि फ़िल्मी दुनिया में अपना कोई नहीं था। रिपोर्टर- अगर पहल मूवी हिट होती है तो इसका श्रेय आप किसको देंगे ?

यह भी पढें   गोरखा में भूस्खलन से पेट्रोल पंप और एक घर क्षतिग्रस्त

राज- सबसे पहले तो अपने पापा को श्री रामसूरत जी को जिसके चलते आज मुझे आज यह मौक़ा मिला, शूटिंग टीम के सारे लोग, गाँव वाले, और डायरेक्टर सारे लोग धन्यवाद के पात्र है ।

रिपोर्टर- एक ऐक्टर बनने के लिए आप ने किन किन मुसीबतों का सामना किया ?

राज-ऐक्टर बनने का सफ़र तो चल ही रहा है,वैसे एक ऐक्टर बनने के लिए body, voice, acting की ज़रूरत होती है, और team के साथ रिस्ता बनाना भी बहुत ही ज़रूरी है , बस इन्हीं चीज़ों को मुझे बेहतरीन करना है ।

रिपोर्टर- पहल मूवी की स्टोरी किस विषय पे आधारित है ?

राज- फ़िल्म सामाजिक समस्या को लेके बनी है, जिसने दारू शराब से छुटकारा दिलाने का प्रयास किया गया है, दूसरे पे आधारित ना रहे, ख़ुद में कुछ कर दिखाने की जुनून हो, सब मिला के एक शिक्षा देने वाली मूवी है, बाक़ी जब मूवी रिलीज़ होगी सारी बातें आप लोगों तक पहुँच ही जाएगी ।

रिपोर्टर- कब तक देख सकेगी पब्लिक आप के पहल मूवी को ?

राज- doubing का काम लगभग ख़त्म होने ही वाला है बस New year लगते ही कोई अच्छा सा date देख के बहुत जल्द ही रिलीज़ होगी

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस आधिकारिकता विवाद और सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीशों की भूमिका

रिपोर्टर- पहल मूवी शूटिंग की दौरान ऐसा कोई event था जिसे आप दोहराना चाहते हो या आप के लिए यादगार पल रहा हो ?

राज- समस्या तो बहुत थी पहली बार शूटिंग करना एक चैलेंज का काम था, event की बात करे तो जब मैं गाना शूट करने हिमांचल गया था तो मेरी को- ऐक्ट्रेस को कुछ प्रॉब्लम हो गया था, और उधर शूटिंग टीम में management में भी थोड़ी बहुत परेशनियाँ हुई थी, तब ना शूटिंग ही हो पा रहा था, ना हेरोईन का पता था तब मुझे बहुत बोर और अकेलापन महसूस हो रहा था ।

रिपोर्टर- शूटिंग के दौरान हिरोईन, director, और शूटिंग टीम वाले से आप का relation कैसा था ?

राज- जी रिलेशन तो मेरा सब से बहुत ही अच्छा था, मेरी मूवी की हेरोईन प्रियंका जी और मूवी के director संजय जी ने मुझे बहुत support किया, ऊपर से शूटिंग देखने वाले प्लस गाँव वाले भी मुझे बहुत support किए जिसके वजह से मेरा काम बहुत आसान होता गया,

यह भी पढें   श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप के संगीत प्रशिक्षण कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ

रिपोर्टर- इस कार्यक्रम के ज़रिए हम चाहेंगे की पब्लिक आप को देखे जाने और आप का फ़ैन बने तो आप अंत पे अपने पब्लिक से क्या कहना चाहते है ?

राज- मुझे पहचानने वाले नहीं पहचानने वाले मैं अपने सारे पब्लिक से बस इतना ही कहूँगा की मैं आप का अपना भाई और बेटा हु, बॉलीवुड में बस आप सब के भरोसे पे एंट्री ले रहा हुँ , मेरी पहल मूवी को ज़रूर देखिएगा, जो कमी कमज़ोरी होगी उसमें आप का सलाह और सुझाव की ज़रूरत है मुझे, बस मुझ पर अपना प्यार बनाए रखिए, आशीर्वाद दीजिए की आप का ये बेटा ये भाई भी आगे बढ़े …….. बस इतना ही,

रिपोर्टर- धन्यवाद राजशेखर जी जो आप अपना अमूल्य समय हमारे कार्यक्रम को दिए हम भी ऊपर वाले से यही दूवा करेंगे की आप की पहल मूवी ऊँचाइयों की शिखर तक पहुँचे, आप भी एक सफल ऐक्टर बने, इतना कहते हुए हम आप को बिदा करते है, नमस्कार

राज- जी आप का भी बहुत बहुत धन्यवाद, नमस्कार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com