Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालवालिकाओं को तीन महीने की निःशुल्क आधारभूत कम्प्युटर तालीम शुरु

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज/(बांके) चैत्र १३ गते ।
नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका वडा नं २ के बालवालिओं को तीन महीने की निःशुल्क आधारभूत कम्प्युटर तालीम की शुरुवात किया गया है । ‘आर्थिक विकास और लक्ष्य प्राप्ती के लिए सहकारी’ की मूल नाराओं के साथ नेपालगंज वडा नं २ और गुरूकुल बचत तथा ऋण सहकारी संस्था की साझेदारी में लक्षित वर्ग अन्तर्गत कार्यक्रम की आयोजन किया गया है ।


गुरूकुल बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह सरदार की सभापतित्व में आयोजित तालीम उद्घाटन समारोह में वडा नं २ के वडाध्यक्ष सुनिलसिंह हमाल, जिला सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष प्रेम सुवेदी, बिषयगत बचत तथा ऋण सहकारी संघ लिमिटेड अध्यक्ष बिनोद शाह, बहुउदेश्य जिला सहकारी संघ के जिला अध्यक्ष भुपेन्द्र अधिकारी, वडा सदस्य, गुरूकुल सञ्चालक सदस्य, कर्मचारी लगायत कम्प्युटर तालीम ले रहे प्रशिक्षार्थी और अभिभावको्र की उपस्थिति रही ।
कार्याक्रम में बोलते हुए प्रमुख अतिथि नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका की उप–मेयर उमा थापामगर ने कहा कि आज की युग में कम्प्युटर शिक्षा महत्वपूर्ण है । कार्यक्रम की सञ्चालन संस्था के व्यवस्थापक टिकाराम चौधरी ने किया था ।

यह भी पढें   डॉ. गोविंद केसी की मांगों पर विचार करने के लिए सरकार सकारात्मक : मंत्री सस्मित पोखरेल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *