Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनचाहना अनुसार काम होना चाहिएः राष्ट्रपति

 

काठमांडू, २९ मार्च । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने कहा है कि अब दलगत स्वार्थ से उठकर जनचाहना अनुसार काम करना चाहिए । बिहीबार संघीय संसद् (प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीयसभा) को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘वर्तमान सांसदों पर जनता की आश और अपेक्षा कुछ ज्यादा ही है, इसीलिए दलगत स्वार्थ से बाहर निकल कर काम करना चाहिए ।’ राष्ट्रपति भण्डारी को मानना है कि राजनीतिक हिसाब में सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष नहीं होते हैं । उन्होंने कहा कि अब राजनीतिक संक्रमणकाल अंत हो चुका है ।

यह भी पढें   वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके,मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता


राष्ट्रपति भण्डारी ने आगे कहा– ‘लम्बे समय से जारी राजनीतिक संक्रमणकाल अंत हुआ है, विकास और समृद्धि के लिए द्वार खुल गया है । अब किसी भी प्रकार की हिंसा स्वीकार्य नहीं है ।’ उनका मानना है कि संघीय संसद् में जो विविधता है, यह एकता के लिए एक उत्कृष्ट नमूना है । राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा कि संसद् में ४१ प्रतिशत महिलाओं की सहभागिता उत्साहजनक है । उन्होंने आगे कहा– ‘यह संसद् नेपाल की विविधता को दिखाती है, विविधता के भीतर जो एकता है, उसकी उत्कृष्ट नमूना है नेपाल की संसद् । यहाँ सभी वर्ग की सहभागिता है ।’
राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा कि सभी तहों का चुनाव सम्पन्न होना और संविधान पूर्ण कार्यान्वयन की चरण में प्रवेश करना खुशी की बात है । उनका मानना है कि यह राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धी है । राष्ट्रपति भण्डारी ने आग्रह किया कि अब जनता में लोकतन्त्र की पूर्ण अनुभूति होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed