ओली सरकार गिराने की ताकत कांग्रेस के पास हैः कोइराला
काठमांडू, ३० मार्च । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि वर्तमान ओली सरकार गिराने की ताकत नेपाली कांग्रेस के पास है । उनका कहना है कि अगर नेपाली कांग्रेस चाहता है तो एक ही दिन में ओली सरकार को छुट्टी कर सकती है । बिहीबार तनहुँ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कहा है ।
नेपाली कांग्रेस व्यास नगरपालिका–४ द्वारा स्व. गिरिजाप्रसाद कोइराला की ८वें स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए डा. कोइराला ने कहा– ‘स्व. गिरिजा प्रसाद कोइराला ने एमाले नेतृत्व की सरकार ‘फू’ करके कैसे गिरा दिए थे, इतिहास देखे तो इसका पता चलता है । आज भी नेपाली कांग्रेस के पास वह ताकत है ।’ उनका कहना है कि अगर सरकार अधिनायकवाद की अभ्यास करता है तो वह सरकार एक दिन भी नहीं रह पाएगी ।
डा. कोइराला ने कहा– ‘अगर ओली सरकार अधिनायकवाद की अभ्यास करती है तो नेपाली कांग्रेस सडक में उतर आएगी ।’ उनका मानना है कि ओली सरकार बाम गठबन्धन का सरकार नहीं, असल में कम्युनिष्ट सरकार है । इसीलिए उन्होंने आशंका किया है कि यह सरकार न्यायालय और सेना में नियन्त्रण रखना चाहती है ।

