पुननिर्माण के प्रति प्रधानमन्त्री असंतुष्ट
काठमांडू, २ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने पुननिर्माण प्राधिरकण की कार्यशैली प्रति असन्तुष्टि व्यक्त किया है । पुननिर्माण प्राधिरकण परामर्श समिति की बैठक को आइतबार सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि अपनी जिम्मेवारी को समय में ही पूरी करनी चाहिए, कोई भी बाहनाबाजी चलनेवाला नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘काम सन्तोषप्रद नहीं है, इसको तीव्रता देनी चाहिए ।’ प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि अगर कोही व्यक्ति मापदण्ड से बाहर जाकर घर निर्माण करता है तो उसको अनुदान से वंचित करना नहीं चाहिए ।
कार्यक्रम में प्राधिरकण के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत (सिईओ) युवराज भुसाल ने पुननिर्माण संबंधी अध्यावधिक प्रतिवेदन पेश करते हुए कहा कि पुननिर्माण की काम सन्तोषजनक आगे बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री की निर्देशन अनुसार काम को गति देने के लिए प्राधिकरण तैयार है ।

