दूतावास कैम्प कार्यालय पर बम प्रहार

माला मिश्रा, बिराटनगर |
सोमबार की रात अज्ञात बदमाशों ने बिराटनगर रानी स्थिति भारतीय दूतावास कैम्प कार्यालय के बाउंड्री दीवाल पर बम प्रहार किया हालांकि इसमें किसी प्रकार के भवन या फिर मानवीय क्षति नही पहुची है । घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया । मोरंग एसपी अरुण कुमार बीसी ने पत्रकारों को बताया कि धमकाने के उद्देश्य से कुकर बम फेंका गया है । बम प्रहार की घटना में शामिल बदमाशो का खोजतालश जारी है ।

