Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के धनी खिलाड़ियों में

 
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कमाई में दुनिया के धुरंधर खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्‍स मैग्जीन ने दुनिया के शीर्ष 100 धनवान खिलाड़ियों की सूची जारी की, जिसमें भारतीय कप्तान को 31वां स्थान मिला। धोनी ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को कमाई के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया। सचिन को फोर्ब्‍स ने अपनी सूची में 78वां स्थान दिया है।

FILE

फोर्ब्‍स की सूची के अनुसार धोनी ने स्टार टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक (62वें) और धावक उसैन बोल्ट (62वें) को भी कमाई करने के लिहाज से मात दे दी है।

आंकड़ों में देखें तो धोनी की कुल कमाई दो करोड़ 65 लाख डॉलर (148.29 करोड़ रुपए) है, जिसमें से दो करोड़ 30 लाख डॉलर विज्ञापनों के जरिये आते हैं। सचिन की कमाई एक करोड़ 86 लाख डॉलर (81.70 करोड़ रुपए) बताई गई है, इसमें से उन्हें एक करोड़ 65 लाख डॉलर विज्ञापनों से मिलते हैं।

फोर्ब्‍स के अनुसार मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर आठ करोड़ 50 लाख डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद मुक्केबाज मैनी पाक्वियो 6.2 करोड़ डॉलर और गोल्फर वुड्स 5.94 करोड़ डॉलर का नंबर है। (एजेसियां)

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *