Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा के पास अवसर और चुनौती दोनो है : शरतसिंह भण्डारी

 

काठमांडू, २३ अप्रिल । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के नेता शरतसिंह भण्डारी ने कहा है कि वर्तमान अवस्था में राजपा के पास अवसर और चुनौती दोनों है । राजपा पार्टी की प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिमालिनी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मधेशी जनता को विश्वास दिलाना है कि राजपा मधेशी जनता के लिए ही काम कर रही है । उन्होंने यह भी कहा की पार्टी को मजबुत बनाए रखने के लिए संगठन निर्माण करने की भी जरुरत है, उसके लिए जितना जल्द हो सके महाधिवेशन होना चाहिए । साथ में पहचान और अधिकार सुरक्षित करने के लिए संविधान संशोधन पर भी उन्होंने जोर दिया । नेता भण्डारी का मानना है कि राजपा के लिए तत्काल इन्हीं तीन अवसर और चुनौती है ।

नेता भण्डारी ने हिमालिनी से कहा– ‘काफी कम समय में जनता ने राजपा को विश्वास किया है, अधिकार प्राप्ति के लिए मधेशी जनता ने विशेष योगदान दिया है, अपनी जीवन दिया है । लेकिन वर्तमान संविधान में कुछ ऐसे बुँदें भी है, जिसमें राजपा का आपत्ति है, उस को संशोधन करवाना है ।’ उनका यह भी कहना है कि राजपा के नेतृत्व में ही आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक विकास हो सकती है, इसका विश्वास जनता में दिलना है । नेता भण्डारी ने कहा कि इसके लिए राजपा के नेता कार्यकर्ता को इमानदार होकर काम करने की जरुरत है और संविधान संशोधन के लिए भी पहल करना चाहिए ।

यह भी पढें   समाज और राष्ट्र से उपर कोई नहीं हो सकता है – नारायणमान बिजुक्छेँं

नेता भण्डारी ने कहा– ‘संविधान में जो फाण्डामेण्टल प्रिन्सिपल है, उसमें हम लोग सन्तुष्ट नहीं हैं, हमारी मान्यता के अनुसार अब उसमें संशोधन होना चाहिए ।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान संंविधान ने संघीयता, गणतन्त्र, धर्म निरपेक्षता, समावेशी लोकतन्त्र को तो संस्थागत किया है, लेकिन अधिकार और पहचान के मामले में कुछ कमजोरियां है, उस में सुधार कर संविधान को सर्वस्वीकार्य बनाना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed