Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास  कैम्प कार्यालय में बम प्रहार की घटना में दो गिरप्तार

 


माला मिश्रा । गत 16 अप्रेल की रात्रि बिराटनगर स्थित भारतीय दूतावास कैम्प कार्यालय को लक्षित कर किये गए बम प्रहार  में दो लोगो को  मोरंग पुलिस ने  गिरप्तार किया है । गिरप्तार दोनो को बिराटनगर के  अलग अलग जगहों से  गिरप्तार करने की बात मोरंग एसपी अरुण कुमार बीसी ने  दी । गिरप्तार का पहचान  मोरंग जिला अंतर्गत  बेलवारी नगर पंचायत  वार्ड संख्या 4 निवासी  उदय राई उर्फ यूकेन  तथा तापलेजुंग के थुकिमा वार्ड नंबर 7 निवासी भीम लिम्बु के रूप में हुआ है । मोरंग एसपी अरुण कुमार बीसी ने बताया  यह उपलब्धि  मोबाइल ट्रेस  सहित बिभिन्न अनुसंधान से मिला । गिरप्तार दोनो को अदालत में पेश कर एक सप्ताह के लिए पुलिस अपने  कस्टडी में लिया है  जहाँ दोनो से गहन पूछ ताछ तथा घटना में शामिल अन्य  लोगो का  संलग्नता  संबंधी अनुसंधान चल रहा है । बता दे कि गत सोमबार को बिराटनगर वार्ड संख्या 13 स्थित  भारतीय दूतावास केम्प कार्यालय को लक्षित कर बम प्रहार किया गया था जिसमे बाउंड्री बाल में नुकसान पहुचा था  । घटना को ले  प्रदेश सभा बैठक में  संसदीय दल का सचेतक केदार कार्की  संघीय समाजवादी फोरम के नेता जयराम यादव ने सरकार पर सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाया था । इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने इसका निंदा किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com