भारतीय दूतावास कैम्प विस्फोट में विप्लव समूह का हाथ

माला मिश्रा, बिराटनगर । भारतीय दूतावास कैम्प कार्यालय ग्राउंड में बमबाजी की घटना धमकाने के उद्देश्य से और बंदी के पूर्व संध्या लोगो में दहशत पैदा करने का आशंका सही निकला । मोरंग एसपी अरुण कुमार बीसी ने स्वीकारा पुलिस इस विंदु पर अनुसंधान करते गया और सफलता मिली । अंदेशा अनुसार गिरप्तार दोनो का संबंध नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी आबद्ध विप्लव समूह से है । मोरंग एसपी ने यह भी बताया कि फिलहाल पुलिस कस्टडी में रख अनुसन्धान चल रहा है । इस प्रकरण में कौन कौन लोग है इसकी जांच किया जा रहा है ।

