Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लागू औषध के आरोप में नेपाली कांग्रेस के नेता गिरफ्तार

 
फाइल फोटो

बीरगंज बैसाख ११, पर्सा के बहुदरमाइ नगरपालिका वडा नं. ७ के वडाअध्यक्ष प्रभु पटेल गिरफ्तार। वीरगंज के कुमु पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम से प्रहरी ने वड़ा अध्यक्ष प्रभु पटेल को गिरफ्तार किया।

नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित पटेल को बेलायत सरकार के सहयोग में सञ्चालित स्थानीय तह के वस्तुगत विवरण प्रोफाइल तयारी सम्बन्धी अभिमुखीकरण कार्यक्रम से गिरफ्तार किया गया।

पर्सा प्रहरी उपरीक्षक डा. गणेश रेग्मी ने बताया कि जिल्ला प्रहरी कार्यालय मकवानपुर से आए पत्र अनुसार गिरफ्तार करके मकवानपुर भेजा गया।  जिल्ला प्रहरी कार्यालय मकवानपुर से आए  पत्र में मुद्धा के संबंध में उल्लेख नही किया गया है।मकवानपुर के  प्रहरी उपरीक्षक विकासराज खनाल्ल ने कांग्रेसी  नेता पटेल लागू औषध मुद्दा में फरार अभियुक्त बताया।

यह भी पढें   बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने ‘बेस्ट इंटिग्रिटी अवार्ड’ से किया सम्मानित

प्रहरी स्रोत के अनुसार लागूऔषध बिक्री बितरण के सम्बन्ध में उजुरी पड़ने पर अनुसन्धान करने के लिए गिरफ्तार किया गया है, जबकि कांग्रेसी नेता पटेल के समर्थक इसे राजनीति से प्रेरित गिरफ्तारी बता रहे है। इसे नेता पटेल की राजनीतिक छवि को धूमिल करने की साजिश क़रार दे रहे है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com