Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय जलमार्ग के जरिये पारगमन की सुविधा दी जाएगी

 

काठमान्डू २४ अप्रैल

भारत और नेपाल के अधिकारियों ने पारगमन संधि में संशोधन को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। इसके तहत नेपाल को भारतीय जलमार्ग के जरिये पारगमन की सुविधा दी जाएगी।

मंगलवार को यहां अंतर सरकारी समिति के तहत उप समिति स्तर की बैठक शुरू हुई। वाणिज्य सचिव स्तर की बातचीत गुरुवार से शुरू होगी। उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवि शंकर सैंजू ने बताया कि दोनों देश इस मसले को पारगमन संधि में शामिल करने की तकनीकियों पर विचार कर रहे हैं। दोनों पक्ष पारगमन सुविधा के रूप में जलमार्ग को शामिल करने पर पहली बार चर्चा कर रहे हैं।

 जल एवं ऊर्जा आयोग में संयुक्त सचिव माधव बेलबेस के मुताबिक, भारत और नेपाल को प्रक्रिया पूरी करने के लिए संयुक्त अध्ययन दल का गठन करना होगा।

गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के अप्रैल की शुरुआत में भारत दौरे के समय दोनों देशों ने अंतरदेशीय जलमार्ग के जरिये नई कनेक्टिविटी को लेकर संयुक्त बयान जारी किया था। इससे जलमार्ग के जरिये नेपाल के समुद्र तक पहुंचने का दरवाजा खुल जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *