Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निजीकरण होकर भी बन्द उद्योग को फिर सरकारीकरण कर सञ्चालन किया जाएगाः मन्त्री यादव

 

चितवन, २८ अप्रिल । उद्योगमन्त्री मातृका यादव ने कहा है कि निजीकरण होकर बन्द उद्योग को पुनः सरकारीकरण कर सञ्चालन किया जाएगा । शनिबार चितवन स्थित भरतपुर विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मन्त्री यादव ने यह बात कहा है । नवलपुर गैंडाकोट स्थित भृकुटी कागज कारखाना को लक्षित करते हुए उन्होंने कहा– ‘सरकार ने जिस उद्योग निजी क्षेत्र को दिया है और वह अभी बन्द है, उसका रिपोर्ट तैयार हो रहा है, रिपोर्ट आने के बाद सञ्चालित उद्योग को सहयोग किया जाएगा, बन्द उद्योग को पुनः राष्ट्रीयकरण कर सञ्चालन करेंगे ।’
मन्त्री यादव का कहना है कि निजी क्षेत्र के मातहत में रहे कुछ उद्योग तो सिर्फ साइनबोर्ड रखकर उसके नाम में व्यापार करते हैं । उन्होने कहा कि ऐसे उद्योग को पुनः राष्ट्रीयकरण कर सञ्चालित किया जाएगा । मन्त्री यादव ने कहा– ‘परम्परा को देखते हैं तो राष्ट्रीय उद्योग को बेचकर खाए जाते थे, जिसके चलते उद्योगों की व्यवसाय आगे नहीं बढ़ पया । इसके लिए नेता और कर्मचारी दोषी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com