Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 29 अप्रैलः मेष राशि पर लक्ष्मीजी की कृपा और आप पर..

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।

 वृष (Taurus): शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से आयोजनपूर्वक पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे।

मिथुन (Gemini): 
नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।

राशिफल: 29 अप्रैल 2018

कर्क (Cancer): आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रह सकती है। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ हो सकती है। सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च हो सकता है। जलाशय के पास न जाना हितकर है।

यह भी पढें   मधेशी क्लस्टर से आठ उम्मीदवार सह–महामंत्री चुनावी मैदान में

सिंह (Leo): आज के दिन आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। नए कार्य या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है।

कन्या (Virgo): परिवार में सुख-शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। परंतु वाद-विवाद की चर्चा में उग्र व्यवहार न रखें।

तुला (Libra): आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन - सह-महामंत्री पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी, चुनावी सरगर्मी तेज

वृश्चिक (Scorpio): आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्छ कर सकते हैं। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान हो सकते हैं। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े- झंझट का कारण बन सकता है। कुटुंबीजनों और स्नेहियों के साथ अनबन हो सकती है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। मित्रों के सुंदर पर्यटन का आयोजन होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति से संतुष्ट होंगे।

मकर (Capricorn): व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारी खुश होने से प्रमोशन का संयोग बनेगा। सरकार, मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा। संतान की प्रगति आपमें संतोष की भावना का एहसास कराएगी।

यह भी पढें   जैन महिला ग्रुप के 11 दिवसीय प्रभु भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ, 21 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन

कुंभ (Aquarius): शारीरिक से रूप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक तथा घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरें। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा।

मीन (Pisces): आज आकस्मिक धनलाभ का योग है। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द जोर पकड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है। विरासत सम्बंधी लाभ होंगे। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com