अखिल भारतीय महिला मंच में नये कार्यकारिणी का गठन

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर से सटे भारतीय जोगबनी मेन बजार स्थित सालासर कम्प्लेक्स में अखिल भारतीय महिला मंच की एक बैठक आयोजित की गयी । बैठक में जहाँ समारोह पूर्वक सत्र 2016-18 का अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित सभी पदेन कार्यकारिणी सदस्यों को विदाई दी गई वही 2018-20 के नव चयनित को स्वागत और शपथ दिलाई गई । इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष संगीता लोहिया ,सचिव अनामिका खंडेलवाल , कोषाध्यक्ष बरखा अग्रवाल को प्रांतीय स्वास्थ्य सेवा प्रमुख उर्मिला अग्रवाल ने निष्ठा पूर्वक कार्य के लिए शपथ दिलाई । मंच संचालन उपाध्यक्ष मीना गोयल और अनामिका खंडेलवाल कर रही थी । दिया काबरा , रंजीता केडिया , अर्पण , कबिता के देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर सलाहकार संतोष केडिया , ममता अग्रवाल , सुनीता अग्रवाल के अलावा शर्मिला ड्रोलिया , मंजू अग्रवाल , संगीता अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण सक्रिय दिखी । इस मौके पर कई सदस्यों को सम्मानित भी किया गया ।

