Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाज का राशिफल कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

मेष (Aries): आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित हो सकता है। आप गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। हित शत्रु आपको हानि न पहुंचा पाएं, इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृष (Taurus): आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप परिवार सहित किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत कर सकते हैं। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले प्रियजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च बढ़ेंगे परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता प्राप्त करेंगे। स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

यह भी पढें   एक्टीभ युवा क्लब के आयोजन में २१ लोगोंद्वारा रक्तदान

कर्क (Cancer): गणेशजी आज का दिन शांत रहकर गुजारने की सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन कर सकती है, सेहत को लेकर सावधान रहें। आज आकस्मिक खर्च हो सकता है। परिवार में कलह हो सकती है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकते हैं। आज यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण बन सकता है। मां की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। मन में नकारात्मक विचार आने से उदास हो सकते हैं। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में किसी बात की चिंता सता सकती है। स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कन्या (Virgo): शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण संबंधों से अभिभूत रहेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है, ऐसी गणेशजी चेतावनी देते हैं। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।

यह भी पढें   हिमालिनी द्वारा ‘हिमालिनी हिन्दी संवर्धन सम्मान २०२६’ का आयोजन

तुला (Libra): आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रह सकती है, जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। अपनी जिद छोड़कर आपको समाधान निकालने होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि परिजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशी के साथ व्यतीत होगा।

धनु (Sagittarius): 
आज का दिन कष्टदायक हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव के संकेत हैं। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है, किसी भी सूरत में तकरार को अनदेखा करें। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज खर्च बढ़ सकता है। अदालत संबंधी काम-काज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएंगे।

मकर (Capricorn): 
गणेशजी कहते हैं कि आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ की संभावना है। मित्रों, संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius):
 गणेशजी के आशीर्वाद के साथ-साथ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।

यह भी पढें   जनकपुर में भी कर्फ्यू

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान का अनुभव कर सकते हैं। संतान की तरफ से भी कुछ चिंता रह सकती है। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है, लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com