भारतीय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तैयारी युद्ध स्तर पर , शहर का माहौल मिथिलामय

माला मिश्रा, बिराटनगर । भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनकपुर में मैथिली भाषा मे नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा ।इस दौरान उन्हें मैथिल पाग भी पहनाया जाएगा । मोदी के सम्मान में जनकपुर को केशरिया रंग के साथ साथ मिथिला पेंटिंग से सजाया जा रहा है । प्राप्त जानकारी अनुसार अभिनंदन पत्र भी मैथिली में तैयार किया जा रहा है । प्रधानमंत्री श्री मोदी के सम्मान में आयोजित समारोह का संचालन मैथिली में ही किया किया जाएगा । बता दे कि नेपाल में राष्ट्रीय नेपाली भाषा के बाद सबसे ज्यादा लोग यह भाषा बोलते है । जनकपुर का तो सबसे लोकप्रिय भाषा मैथिली ही है । भारतीय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम को ले तैयारी युद्ध स्तर पर चल रहा है ,शहर का माहौल मिथिलामय बना हुआ है ।


