Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो साल के अन्दर नेपाल कृषि में आत्मनिर्भरः मन्त्री खनाल

 

चितवन, ५ मई । कृषि, भूमि व्यवस्था तथा सहकारी मन्त्री चक्रपाणि खनाल ने दावा किया है कि दो साल के अन्दर नेपाल कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकती है । भरतपुर में शनिबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा– ‘आज नेपाल में ९३ प्रतिशत कृषिजन्य वस्तु आयात हो रहा है । लेकिन अब दो साल के भीतर हम लोग आत्मनिर्भर हो जाएंगे । उनका मानना है कि दो साल के भीतर कम से कम मछली, बोइलर, गेहु, फलफूल आदि में नेपाल आत्मनिर्भर हो सकती है ।

यह भी पढें   नेपाल में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश, नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ा


मन्त्री खनाल ने कहा कि इसके लिए सरकार काम भी कर रहा है । उनका कहना है कि अब भूमि व्यस्थापन अत्यन्त जरुरी हो गया है । उन्होंने आगे कहा– ‘भूमि व्यवस्थापन नहीं करते हैं तो कृषि क्षेत्र में बहुत बड़ा समस्या आ सकती है । भूमि वर्गीकरण आज की आवश्यकता है ।’ उन्होंने कहा कि कृषिजन्य जमीन खण्डिकरण हो रहा है, उसको रोकने के लिए भू–उपयोग नीति तथा भू–नीति लागू करने की तैयारियां सरकार कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com