Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यह है, मोदी की नेपाल भ्रमण–कार्यतालिका

 

काठमांडू, ५ मई । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी मई ११ के दिन नेपाल भ्रमण में आ रहे हैं, इसकी औपचारिक घोषणा हो चुकी है । साथ में भ्रमण–कार्यतालिका भी सार्वजनिक किया गया है । मोदी के साथ एक मन्त्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सल्लाहकार अजित डोभाल, विदेश सचिव विजय केशव गोखले, विदेश मन्त्रालय के नर्थ डिभिजन प्रमुख सुधार दलेला आदि अधिकारी रहेंगे ।

कार्यतालिका इस प्रकार है

मई ११

– मुजफ्रपुर से हेलिकॉप्टर में जनकपुर अवतरण
– प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा स्वागत
– जानकी मन्दिर में विशेष पूजा
– जनकपुर उप–महानगरपालिका द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में सहभागी और सम्बोधन
– जनकपुर से काठमांडू के लिए प्रस्थान
– काठमांडू, टुँडडिखेल स्थित सैनिक मञ्च में नेपाली सेना द्वारा गार्ड अफ अनर प्रदान कार्यक्रम में सहभागिता
– सितल निवास में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन के साथ अलग–अलग भेटवार्ता
– परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञवाली के साथ शिष्टाचार भेटवार्ता
– प्रधानन्त्री केपी ओली के साथ औपचारिक भेटवार्ता
– संयुक्त रुप में अरुण–३ जलविद्युत आयोजना शिल्यान्यास (काठमांडू से स्वीच दबाकर)

यह भी पढें   दो तिहाई की सरकार का काम गरीबों का व्यवस्थापन करना है या उनपर शक्ति प्रदर्शन करना है – बलावती शर्मा

मई १२

– मुक्तिनाथ दर्शन के लिए काठमांडू से प्रस्थान
– मुक्तिनाथ से वापस और काठमांडू महानगरपालिका द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में सहभागी और सम्बोधन
– दोनों देशों के प्रधानमन्त्री द्वारा संयुक्त प्रत्रकार सम्मेलन और सम्बोधन
– नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र और मधेश केन्द्रित दलों के शीर्ष नेताओं के साथ अलग–अलग भेटवार्ता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *