Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

३५ लोगों ने किया रक्तदान

 

नेपालगञ्ज से प्रकाशित ‘जनमत’ अर्धसाप्ताहिक पत्रिका ने नेपालगंज में रक्तदान कार्यक्रम आयोजन किया । आर्शिवाद पेन्ट्स प्रा. लि. की सहकार्य आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में ३५ लोगों ने रक्तदान किया । उस में से ७ महिलाएँ थीं । स्मरणीय है, जनमत अर्धसाप्ताहिक पत्रिका द्वारा नेपालगंज में हरेक तीन–तीन महिनों रक्तदान कार्यक्रम होते आ रहा है । यह ३८वीं श्रृंखला है ।
जनमत अर्धसाप्ताहिक पत्रिका की ३७वीं वर्ष प्रवेश और अन्तरर्राष्ट्रीय श्रमिक मजदूर दिवस की अवसर पर यह रक्तदान कार्यक्रम अयोजित था । रक्तदान करनेवालों को उत्कृष्ट महिला रक्तदाता सरिता ज्ञवाली, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके की अध्यक्ष पदमा बस्नेत, पत्रकार झलक गैरे, अन्नपूर्ण पोष्ट दैनिक के व्यूरो प्रमुख शंकर खनाल, आर्शिवाद पेन्ट्स प्रा.लि.की प्रतिनिधि पूजा हमाल आदि ने प्रशंसा पत्र और टिसर्ट वितरण किया ।
कार्यक्रम संयोजक पवन जायसवाल के अनुसार जनमत अर्धसाप्ताहिक पत्रिका अपने रजत वर्ष वि.सं. २०६३ साल वैशाख महिनें से नियमित रुप में त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम की आयोजना करते आ रही है । त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम में पत्रकार, कलाकार, व्यवसायी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, रेडियोकर्मी, कर्मचारी आदि लोगों की सहभागिता रहती है ।

यह भी पढें   अभिमान नहीं, विनम्रता ही मनुष्य की सच्ची पहचान है : बिमल सरार्फ


नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य तथा पूर्व क्षेत्रीय संयोजक झलक गैर, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके की अध्यक्ष पदमा बस्नेत (पिन्की) ने संयुक्त रुप में एक पिन्ट खून देकर कार्यक्रम की शुभारम्भ किया । जनमत पत्रिका के सम्पादक पूर्णलाल चुके के अनुसार रक्तदान करनेवालों में ‘समुदाय के लिए सञ्चार अभियान’ नेपाल के अध्यक्ष तथा पत्रकार राकेश कुमार मिश्र, रेडियो कृष्णसार एफएम के प्रमोद डि.जी., वरिष्ठ प्राविधिक योगराज चौधरी (योगेश), मेघराज जि.एम., शम्भु प्रसाद थारु, दीपज्योति शाही, ज्योति बुढामगर जैसे लोग हैं ।
इसी तरह आर्शीवाद पेन्ट्स प्रा.लि. की प्रतिनिधि पूजा हमाल, कलाकार प्रशान्त के.सी. चौवे, हिमालयन बैंक लिमिटेड नेपालगञ्ज शाखा के वरिष्ठ अधिकृत सरोज रेग्मी, ब्रिटिश ईङ्ग्लिश मिडियम स्कूल सुर्जीगाउँ के प्रिन्सिपल हेमन्तराज काफ्ले, शिक्षिका माया गिरी, सेन्ट थोमस हाईस्कुल की शिक्षिका श्वेता शाक्य, क्षेत्रीय रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगञ्ज के होम बहादुर गिरी, रविन्द्र कुमार मिश्र, संजय बढही, तेज बहादुर डाँगी ने भी रक्तदान किया । नियमित रक्तदाताओं में विनोद कुमार वैश्य, जवाहर लाल वर्मा, मनमोहन वर्मा, गोपाल थारु, अजबुद्दीन बागवान, दिपेश परियार, सागर शर्मा, रोशनी चौधरी, जानकी गावँपालिका वार्ड नं.५ बेलहरी वडाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, सरोज सिंह, राम सुहावन सोनकर, नारायण दत्त चालिसे, कृष्ण प्रसाद सापकोटा, राम प्रसाद तिमिल्सेना हैं । क्षेत्रीय रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सोम प्रकाश सापकोटा, केशर बहादुर डाँगी, सुनील पुलामी मगर ने प्राविधिक सहयोग किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com