सिर्फ समाजवाद की नारे लगाकर विकास नहीं होगाः डा. भट्टराई
काठमांडू, ११ मई । पूर्वप्रधानमन्त्री एवं नयाँ शक्ति पार्टी के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि सिर्फ समाजवाद की नारें लगाकर विकास सम्भव होनेवाला नहीं है । उनका कहना है कि नारा नहीं, काम करना चाहिए । भौतिक और सामाजिक पूर्वाधार विकास पर जोर देते हुए बिहीबार सम्पन्न प्रतिनिधिसभा बैठक (प्रि–बजट के बारे में विचार–विमर्श) में डा. भट्टराई ने कहा– ‘बजट और वित्तीय संरचना की बात करते हैं तो सिर्फ समाजवाद की नारे लगाने से नहीं होगा, भौतिक और सामाजिक पूर्वाधार भी तैयार करना होगा ।’
डा. भट्टराई का कहना है कि देश विकास के लिए भौतिक और सामाजिक पूर्वाधार के लिए बजट निकासा होना चाहिए । उन्होंने कहा कि पूर्व–पश्चिम सडक, रेल मार्ग, जल मार्ग, हवाई मार्ग आदि को प्राथमिकता में रखकर बजेट विनियोजित होना आवश्यक है । डा. भट्टराई ने कहा कि सामाजिक पूर्वाधार बिना औद्योगिक अर्थतन्त्र निर्माण होना सम्भव नहीं है । इसके साथ साथ उन्होंने शैक्षिक क्रान्ति के लिए भी जोर दिया । उन्होने कहा– ‘आज जो शैक्षिक प्रणाली है, उसमें परिवर्तन अवाश्यक है, प्राविधिक शिक्षा, कृषि में आधुनिकीकरण, सिचाई की उपर्युक्त व्यवस्था आज की आवश्यकता है ।’

