Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी को जनकपुर में नागरिक अभिनन्दन

 

काठमांडू, ११ मई । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को धार्मिक तथा ऐतिहासिक नगरी जनकपुर में नागरिक अभिनन्दन की गई । जनकपुर उप–महानगरपालिका की ओर से उनको नागरिक अभिनन्दन किया गया है । प्रधानमन्त्री मोदी को स्वागत एवं नागरिक अभिनन्दन करने के लिए जनकपुर स्थित बा¥हबिघा मैदान में हजारों के संख्या में सर्वसारण जनता उपस्थित हैं ।


कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य केन्द्र सरकार के रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल ने किया । मैथिली भाषा में तैयार अभिनन्दनपत्रको जनकपुर उप–महानगरपालिका के मेयर लालकिशोर साह ने वाचन कर मोदी जी को नागरिक अभिनन्दन किया । अभिनन्दन पत्र में नेपाल–भारत संबंध, जनकपुर–भारत (जनकपुर–अध्योध्या) संबंध, राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक संबंध आदि के बारे में चर्चा भी कि गई है । अभिनन्दन पत्र में अध्यात्मिक नगरी जनकपुर में मोदी जी को स्वागत करते हुए नेपाल–भारत संबंध में चर्च की गई है ।

यह भी पढें   देवानगंज में हुई सांप्रदायिक झड़प और सुरक्षा कार्रवाई को लेकर रास्वपा के दो सांसदों के बीच विवाद

अभिन्दन के बाद जनकपुर उपमहागरपालिका के चावी भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी को हस्तान्तरण किया गया । कार्यक्रम संचालन प्रदेश सरकार के मन्त्री जीतेन्द्र सोनल किया । कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मन्त्रीगण, नेपाल सरकार के मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल, संघीय समाजवादी फोरम, राष्ट्रीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लगायत नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि, नेपाल स्थित भारतीय राजदूत मंजीवसिंह पुरी आदि मौजूद हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com