प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुचे जनकपुर , भब्य स्वागत

माला मिश्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकाप्टर से जनकपुर पहुचेंगे जिसका तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यतालिका अनुसार जनकपुर पहुचने पर रामजानकी मंदिर में नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली उनका स्वागत करेंगे । मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जनकपुर उप महानगरपालिका द्वारा आयोजित नागरिक सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे । जहाँ उन्हें नागरिक अभिनंदन किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री मोदी का सम्बोधन होगा जिसके बाद सभा को नेपाल के प्रधानमंत्री भी संबोधित करेंगे । कार्यक्रम का समापन के बाद राजधानी काठमांडू पहुचेंगे जहां टुनडीखेल में उन्हें नेपाली सेना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा । राष्ट्पति विद्यादेवी भंडारी ,उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन से अलग अलग भेंटवार्ता करेंगे । इसके बाद नेपाली प्रतिनिधिमंडल स्तरीय भेंटवार्ता कार्यक्रम है । इस दौरान श्री मोदी स्विच दवाकर अरुण तीसरा जल विधुत परियोजना का उद्घाटन करेंगे । इसके बाद दूसरे दिन 12 मई को मुक्तिनाथ का दर्शन के बाद काठमांडु महानगरपालिका नागरिक अभिनंदन करेगा जिसको वह संबोधित भी करेंगे । कार्यक्रम के समापन के बाद नेपाली कांग्रेस का सभापति व पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ,पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड व मधेशवादी दलों के नेताओ से अलग अलग भेट वार्ता कर स्वदेश लौटेंगे ।

