कांग्रेस नेताओं के साथ सामूहिक भेंट
काठमांडू, १२ मई । नेपाल भ्रमण के दौरान भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाली कांग्रेस के नेताओं के साथ सामूहिक भेटवार्ता किया है । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा के नेतृत्व में कांग्रेस नेतागण प्रधानमन्त्री मोदी से मिलने के लिए हयात होटल पहुँचे थे ।
कांग्रेस की ओर से पार्टी सभापति देउवा के अलवा रामचन्द्र पौडेल, विजयकुमार गच्छदार, सशांक कोइराला, सीतादेवी यादव, कृषि सिटौला, विमलेन्द्र निधि, रामशरण महत, पूर्णबहादुर खड्का आदि नेता भेंट में सहभागी थे ।

