प्रधानमंत्री मोदी के साथ नेपाल दौरे में कोई गोप्य सम्झौता नहीं हुआः परराष्ट्रमंत्री ज्ञवाली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ मई ।
प्रतिनिधिसभा की बैठक में परराष्ट्रमंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने सदन को बताया कि पिछले दिनों हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे में किसी भी तरह का गोप्य समझौता नहीं हुआ है ।
उन्होंने ये भी बताया कि उनके दौरे के क्रम में सुरक्षा का सारा बंदोबस्त नेपाल के सरकारी स्तर पर ही हुआ था । भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के भ्रमण को सफल बताते हुए परराष्ट्र मंत्री ज्ञवाली ने कहा सरकार ने स्वतंत्र परराष्ट्र नीति के तहत पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की नीति अपनाई है ।
बैठक में विशेष समय लेकर सांसद गण डॉ. मीनेंद्र रिजाल, गगन थापा, डॉ. अमरेश कुमार सिंह, पंफा भुषाल, प्रेम सुवाल लगायत ने भारतीय प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान प्रदेश नंबर २ के मुख्यमंत्री लालबाबु राउत की अभिव्यक्ति और जनकपुर के संबंध में भारतीय सांसद की अभिव्यक्ति पर आपत्ति जताई ।

