प्रधानमन्त्री के ऊपर अविश्वास करने की कोई कारण नहीं हैः भट्टराई
काठमांडू, १५ मई । नेकपा एमाले के सचिव योगेश भट्टराई ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को अविश्वास करने की कोई भी कारण नहीं है । उनका मानना है कि राष्ट्रीयता के सन्दर्भ में प्रधानमन्त्री ओली विश्वासयोग्य पात्र हैं, इसीलिए उनके ऊपर अनावश्यक टिका–टिप्पिणी ठीक नहीं है ।
अखिल क्रान्तिकारी द्वारा मंगलबार काठमांडू में आयोतिज कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सचिव भट्टराई ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ने कहा है कि देश की जम्मेवारी मैं खूद लेता हूं । इसीलिए उनके द्वारा सार्वजनिक अभिव्यक्ति भरोसेमन्द हैं, अविश्वास करने की जरुरत नहीं है ।’ सचिव भट्टराई का कहना है कि देश में जो परिवर्तन हुआ है, उसमें विद्यार्थी संगठन का योगदन महत्वपूर्ण है ।

