Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दूराज्य मांगनेवालों को प्रधानमन्त्री ओली ने दिया ऐसा जवाफ

 

काठमांडू, १५ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि नेपाल को पुनः हिन्दूराज्य बनाने की मांग असन्दर्भिक हो चुका है । उन्होने यह भी कहा कि अब इस विषयों को उठा कर आन्दोलन करना ठीक नहीं है । भारत के गोवद्र्धन मठ के पीठाधीश्वर शंकाराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती के लिए आयोजित अभिनन्दन समारोह को मंगलबार सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘धर्म के मामले में अब कुछ होने वाला नहीं है, मैं कुछ नहीं कर सकता ।’
परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए आग्रह करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘देश गणतन्त्र में जा चुका है, किसी भी संस्था की सान्दर्भिकता समय के अनुसार रहती है, समय के मांग अनुसार संस्था असान्दर्भिक होती है । मैं देश और जनता की समृद्धि के लिए काम कर रहा हूं । ऐसी अवस्था में प्रधानमन्त्री के रुप मेरी ओर से धर्म के लिए कुछ होनेवाला नहीं है ।’
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ अन्तर्राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष भरतकेशर सिंह ने कहा कि नेपाल को पुनः हिन्दू राज्य घोषित करना चाहिए । इसीतरह दूसरे वक्ता हरिबोल भट्टराई ने भी सिंह की कथन पर समर्थन करते हुए प्रधानमन्त्री से आग्रह किया कि नेपाल को पुनः हिन्दू राज्य बनाने के लिए प्रधानमन्त्री की ओर से पहल होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *