फिल्मी शैली में डकैती
काठमांडू, २१ मई । काठमांडू स्थित व्यस्त बाजार जमल में सोमबार फिल्मी शैली में डकैती हुई है । पाँचथर बामिडाँडा के २३ वर्षीय मेगेन्द्र दुलाल के पास रहे १ लाख ४७ हजार रुपयां लुटेरा ने लूट लिया है । दुलाल नयां बसपार्क में रहते थे । दुलाल के अनुसार वह नयां बसपार्क से जमल आ रहे थे । जमल स्थित राष्ट्रीय नाचघर में उतरते वक्त एक व्यक्ति ने कहा– ‘मेरी पत्नी बीमार है, उसकी इलाज (सल्यक्रिया) करवाना है, कुछ सहयोग कीजिए ।’ दुलाल ने सोचा कि ऐसे सहयोग बिहीन व्यक्ति को सहयोग करना ही चाहिए । इसीलिए उनके पास रहे १ लाख ४७ हजार की बण्डल में से उन्होंने १ हजार निकाल कर देने की विचार किया है । लेकिन वह तो लुटेरा निकला । रुपयों का बण्डल निकालते हुए दुलाल के सभी रुपया लूटकर वह फरार हो गया । पुलिस का कहना है कि लुटेरा की खोजी कार्य जारी है ।

