Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी हेडक्वाटर संबंधी जिम्मेदारी ओली और प्रचण्ड को

 

काठमांडू, २१ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) सचिवालय बैठक ने निर्णय किया है कि पार्टी हेडक्वाटर निर्माण संबंधी अन्तिम निर्णय करने की अधिकार अध्यष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को है । सोमबार तत्कालीन एमाले पार्टी कार्यालय धुम्बाराई में सम्पन्न बैठक ने निर्णय किया है कि तत्कालीन माओवादी केन्द्र की कार्यालय ‘पेरिस डाँडा’ को नवगठित पार्टी के लिए हेडक्वाटर बनाना है या नहीं, इसका निर्णय खूद अध्यक्ष द्वय ही करेंगे ।
बैठक ने यह भी निर्णय किया है कि प्रदेश, जिला और संगठन की एकीकरण संबंधी निर्णय भी अध्यक्षद्वय ही कर सकते हैं । इसीतरह बैठक ने पार्टी संचालन निमावली बनाने की जिम्मेदारी महासचिव विष्णु पौडेल को दिया गया है । इसके लिए पौडेल संयोजकत्व में एक समिति गठन किया गया है, समिति में देव गुरुङ, बेदुराम भुसाल और खिमलाल देवकोटा सदस्य हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com