Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्ट एकता कांग्रेस के लिए अवसरः देउवा

 

काठमांडू, २६ मई । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि दो कम्युनिष्ट पार्टी के बीच एकता होना नेपाली कांग्रेस के लिए भी अवसर है । उनका मानना है कि समान विचारधार लेकर चलनेवाले दो पार्टी के बीच एकता होना ही चाहिए था । कांग्रेस निकट नेपाल सांस्कृतिक संघ द्वारा शुक्रबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘दो कम्युनिष्ट पार्टी के बीच एकीकरण हो चुका है । यह हमारे लिए चुनौती और अवसर दोनों है । अब नेपाली कांग्रेस वैकल्पिक पार्टी बन सकती है, हमारे बीच रहे सभी कमजोरी को हटाकर एकताबद्ध होकर आगे बढ़ने की जरुरत है ।’
सभापति देउवा को मानना है कि पार्टी के भीतर कोई भी अनुशासन न होने के कारण पार्टी पराजित हुई है । उनका मानना है कि जब तक पार्टी के भीतर अन्तरघात रहेगा, तब तक चुनाव में जीत हासिल नहीं हो सकता । सभापति देउवा ने आगे कहा– ‘चुनाव में पराजित हुए हैं, यह सोच कर घबराने की जरुरत नहीं है । ५ साल तक काम करके दिखाना है, हार को ही जीत में परिणत करना है, इसके लिए लग जाना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *