Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपहरण में संलग्न भारतीय पुलिस, नेपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार

 

रौतहट, २६ मई । बारा जिला कलैया निवासी महेश प्रसाद यादव को अपहरण कर भारत लेजाने के लिए प्रयास करनेवाले भारतीय पुलिस में आवद्ध एक समूह को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । रौतहट पुलिस ने उन लोगों को गौर स्थित भन्सार चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया है । इसतरह गिरफ्तार होनेवाले भारतीय पुलिस हैं– सुजित कुमार, अक्षेवर खान, मिथलेश कुमार मिश्रा और महमद खान । वे लोग भारत बैरगनिया थाना में कार्यरत हैं ।
यादव को जबरजस्त ३० पि ६७५८ नम्बर की गाडी में डाल कर वे लोग भारत की ओर ले जा रहे थे । ऐसी ही अवस्था में भन्सार सुरक्षा चेक प्वाइन्ट में परिचालित नेपाली सुरक्षाकर्मियों ने गाडी सहित सभी को गिरफ्तार कर जिला पुलिस कार्यालय में पहुँचा दिया है । कहा जाता है कि काठमांडू स्थित टोखा में महेश प्रसाद यादव के गार्मेट उद्योग है, उसमें कार्यरत बिहार सितामढी निवासी ओहिदा मन्सुर के बेटे साबिन और उनके दोस्त मुमताज अहमद के पहल में भारतीय सुरक्षाकर्मी यादव को अपहरण करने के लिए नेपाल आए हैं । रौतहट पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में थप अनुसंधान जारी है । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि आपसी लेनदेन संबंधी विषयों को लेकर यह घटना हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *