Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाज का राशिफल २६ मई

 
मेष:

घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वस्त्राभूषणों का अवसर प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।

वृषभ:

आज आकस्मिक खर्च होने की आशंका है। भविष्य की योजनाओं को लेकर मन कुछ परेशान रह सकता है, लेकिन मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में सफलता से यश प्राप्त होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन:

आज आपको जमीन, मकान आदि पत्रों या दस्तावेजों के विषय पर सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। संतानों के विषय में आपको चिंता हो सकती है। आकस्मिक धन के खर्च की आशंका है।

यह भी पढें   बाढ़ के कारण रसुवा और नुवाकोट में स्वास्थ्य संकट: इलाज के लिए तरस रहे मरीज
कर्क:

प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रोध पर संयम रखें। पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।

सिंह:

परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मध्याह्न के बाद किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना करेंगे और सफल होंगे। परिजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे।

कन्या:

आज आपका दिन शुभफलदायी है। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संकलित राहत सामग्री को किया सार्वजनिक
तुला:

आकस्मिक खर्च के मामले में सावधानी बरतें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो, इसका भी ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में आज संभलकर चलें। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक:

आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ सकता है।

धनु:

आज आपका दिन लाभकारी होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफल होंगे। यश-कीर्ति की प्राप्त होगी। आपकी आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।

मकर:

यह भी पढें   जनकपुरधाम में अतिक्रमित भूमि को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन

आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। आपकी वाणी से किसी को परेशानी हो सकती है, वाद-विवाद में ना पड़ें।

कुंभ:

आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। धार्मिक प्रवास होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन:

मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों के साथ मतभेद होने से मन में तकलीफ हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यय बढ़ने की आशंका है। (राशिफल स्रोत-बेजन दारूवाला)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com