Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 29 मईः कैसा गुजरेगा मंगलवार

 
मेष:

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनुभूति कराने वाला रहेगा। आपको गूढ़ विद्याओं का विशेष आकर्षण रहेगा। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। वाणी पर संयम रखें। आज नए कार्य का प्रारंभ करने से बचें।

वृषभ:

आज आपको गृहस्थ जीवन में सुख का अनुभव होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। विदेश में स्थित संबंधियों के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा आप पर हो सकती है।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे, इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083
कर्क:

आज का दिन शांतिपूर्वक गुजरेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में प्रमोशन का योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आकस्मिक खर्च हो सकता है। वाद-विवाद टालें।

सिंह:

घर में परिजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव ना हो सकता है, ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी संपत्ति से संबंधित कागजातों पर मुहर लगाने में सावधानी रखें।

कन्या:

किसी भी कार्य में सोच-समझकर आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ प्यार भरा संबंध बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना भी है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

तुला:

महत्वपूर्ण निर्णय आज संभलकर लें। परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसलिए संयम रखें। संतान के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन परेशान हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें।

यह भी पढें   रोल्पा जीप दुर्घटना में मृत्यु होने वाली की संख्या पहुँची २०
वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास होगा। आर्थिक लाभ होगा।

धनु:

आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा सताएगी।

मकर:

आज आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी की खोज करनेवालों को सरलतापूर्वक सफलता मिलेगी। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना है।

यह भी पढें   ये अध्यादेश किसी व्यक्ति या समूह के स्वार्थ के लिए नहीं वरन नागरिकों के हित के लिए लाया गया है – असिम शाह
कुंभ:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल होगा। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बडी सफलता मिल सकती है।

मीन:

मन में व्याकुलता एवं अशांति रह सकती है। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें। तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। कागजातों के मामले में सावधानी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *