Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘विप्लव’ और ‘सिके राउत’ शान्ति-सुरक्षा के लिए चुनौती !

 

काठमांडू, २९ मई । नेपाली सेना ने नेत्रविक्रम चन्द और सीके राउत को सुरक्षा चुनौती के रुप विश्लेषण किया है । इसके साथ–साथ दोनों समूह को अपनी निगरानी मे रखने का निर्णय भी किया है । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर में है ।


सैनिक मुख्यालय, जंगी अड्डा में दो दिन तक जारी पृतनापति समन्वयात्मक बैठक का निष्कर्ष है कि दोनों समूह आगामी दिन के लिए सुरक्षा चुनौती बन सकती है । बैठक में देश की पिछली सुरक्षा अवस्था के संबंध में विचार–विमर्श किया गया था । बैठक में सहभागी एक सैनिक अधिकारी ने कहा है– ‘विप्लव और सीके राउत समूह शान्ति और स्थिरता के लिए चुनौती के रुप में रह सकता है ।’ सैन्य अधिकारियो का यह भी कहना है कि देश की आन्तरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी नेपाल पुलिस का है, लेकिन सेना भी उन लोगों की गतिविधि को अपने ही तरिके से निगरानी करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com