Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 30 मई: देखें, आपके लिए क्या लाया है

 
मेष:

आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपको सहायता करेगी। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। फिर भी वाणी पर संयम बरतना होगा, तभी विपत्तियों से दूर रह पाएंगे। हितशत्रुओं से संभलकर चलने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

 

वृषभ:

परिजनों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे अथवा किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धनलाभ की भी आज संभावना अधिक है।

मिथुन:

कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिकरूप से स्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी वाणी और क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है, नहीं तो मन को चोट पहुंच सकती है। कार्यालय में सहकर्मचारियो का सहकार प्राप्त होगा। मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

यह भी पढें   मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की
कर्क:

आज आपको शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता महसूस हो सकती है। मित्रों और संतान से संबंधित किसी बात की चिंता सता सकती है। आकस्मिक धनखर्च का योग है। किसी भी तरह के विवाद से आज आप दूर रहें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट दे सकते हैं। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

सिंह:

आज का दिन आप सावधानी और सतर्कता से व्यतीत करें। वाणी पर संयम रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। नकारात्मकता को अपने मन पर हावी न होने दें। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।

कन्या:

आज शारीरिक चुस्ती और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उनका सहकार भी आपको प्राप्त होगा। गूढ़ और आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि प्राप्त होगी।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि
तुला:

किसी निर्णय को करते वक्त आप दुविधा का अनुभव कर सकते हैं। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी समय उचित नहीं है। चीजों को लेकर व्यवहारिक रवैया रखें। व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रुप से लाभ होगा।

वृश्चिक:

आज शारीरिक और मानसिकरूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

धनु:

वाणी पर संयम न रखने से आज मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अचानक होनेवाली घटनाओं में संयम रखें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से सहायता मिलेगी।

यह भी पढें   आखिर कब खुलेगा काठमांडू-मुग्लिन रोड ? क्या है कृष्णभीर का विकल्प ?
मकर:

आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संबंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीदी के पीछे धन व्यय होगा।

कुंभ:

गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। परिणामस्वरूप आप मानसिकरूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बड़ों का आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धनप्राप्ति का योग हैं। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।

मीन:

मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र हो सकते हैं। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव हो सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य कीजिएगा। संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है। व्यापारीवर्ग को व्यापार में बाधा आ सकती है। नकारात्मकता को महत्व न दें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com