Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बजट निराशावादी है, प्रदेश और स्थानीय सरकार को अनदेखा किया हैः यादव

 

काठमांडू, ३१ मई । राष्ट्रीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा है कि सरकार द्वारा पेश बजट में कोई भी उत्साहजनक कार्यक्रम नहीं है, बजट का स्वरुप परम्परागत और निराशावादी ही है । बुधबार काठमांडू में आयोतिज एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि कम्युनिष्ट गठबन्धन की ओर से जो सपनें और आश्वासन दी गई थी, उसके अनुसार बजट में कुछ भी नहीं है ।
नेता यादव ने कहा– ‘हम लोगों ने अपेक्षा की थी कि अब तो कुछ होगा, लेकिन बजट तो सिर्फ कर्मकाण्डी दिखाई दिया ।’ उनका मानना है कि वर्तमान सरकार के पास बहुमत है, जिसको स्थिर सरकार के रुप में भी दिखा जाता है, उसके प्रति जनता की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन सरकार तो सिर्फ भाषण और नारे में सिमिट कर रह गया, यह प्रमाणित हो चुका है ।’
नेता यादव को यह भी मानना है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और अर्थमन्त्री युवराज खतिवडा के बीच आपसी तालमेल न होने के कारण भी बजट अपेक्षाकृत नहीं हो पाया है । उन्होंने कहा– ‘बजट में आक्रमकता दिखाई देनी चाहिए थी, आयातन में वृद्धि होना चाहिए था, प्रथमिकता की भी कोई दिशा नहीं है, योजनाएं भी स्पष्ट नहीं है ।’ उनका यह भी मानना है कि प्रदेश और स्थानीय सरकार को बजट ने अनदेखा किया है । उन्हों ने दावा किया कि बजट ने केन्द्रीकृत शासन व्यवस्था को ही निरन्तरता दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *